नीरा आर्य स्मारक की सह संस्थापक मधु धामा के विषय में

5 सितंबर 1980 को हैदराबाद में जन्मी फरहाना ताज (Madhu Dhama) उर्दू, अरेबिक और हिन्दी की लेखिका हैं। हिन्दी में ये मधु धामा[1][2] के नाम से लिखती हैं। मधु धामा ने अपने नाम एकमात्र छोटा सा मकान बेचकर वह राशि नीरा आर्य स्मारक के निर्माण के लिए प्रदान की। दर्जनों साहित्यिक रचना के अलावा मधु धामा ने महान क्रांतिकारी नीरा आर्य के साक्षात्कार के आधार पर उनकी प्रामाणिक जीवनी भी लिखी है।[3][4] संस्कृति मनीषी सम्मान पाने वाली यह प्रथम महिला हैं। [5][6][7]इनके संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित नाटक का मंचन सुनील चौहान के निर्देशन में देश के विभिन्न शहरों जैसे परमार्थ निकेतन ऋषिकेश[8][9] श्रीराम सेंटर, दिल्ली[10]गुड़गांव[11][12][13][14] सुशांत लोक हरियाणा[15] रामबांस, खुर्जा बुलंदशहर[16] आदि जगह हो चुका है। इनके जीवन पर फिल्म[17] का निर्माण भी हो रहा है। फरहाना ताज से[18] निर्माता-निर्देशक संजय मलिक ने बालीवुड की बड़ी स्टार कास्ट के लिए कहानी लेखन के लिए अनुबंध भी किया है।[19] इन्होंने मौलिक लेखन के अलावा स्वामी दयानंद सरस्वती जी के अधिकांश ग्रंथों का उर्दू में रूपांतरण भी किया। स्वामी दयानंद की इनकी लिखी जीवनी दर्जनों भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी है। मूलत: उर्दू, अरेबिक और तेलुगू की जानकार एक आम गृहिणी मधु धामा ने हिन्दी साहित्य जगत और समाज सेवा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने इन्हें देशभक्ति से परिपूर्ण लेखन, मानवीय सेवाओं और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए संस्कृति मनीषी सम्मान से सम्मानित किया है, [20][21][22]जिसके तहत इन्हें डेढ लाख रुपए नगद, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साहित्य लेखन के अलावा ये वेदों के प्रचार-प्रसार[23] में भी भी संलग्न रहती हैं। उत्कृष्ट हिन्दी लेखन एवं तेलंगाना में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए इन्हें तेलंगाना सरकार ने भी सम्मानित किया है। वेदों का उर्दू में भाष्य करने के कारण इन्हें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी सम्मानित किया है।[24][25]

सन्दर्भ

  1.  “पेंगुइन रेंडम हाउस की लेखिका मधु धामा”penguinपेंगुइन इंडियामूल से 28 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2012.
  2.  “हिन्द पाकेट बुक्स के चर्चित लेखकों में मधु धामा”deshpranदेश दर्पणमूल से 7 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 जुलाई 2018.
  3.  “নীরা আর্য্যকে নিয়ে মধু ধামার (ফারহানা তাজ) লেখা বই”thewall.in. द वाल बंगाली. अभिगमन तिथि 5 सितंबर 2021.
  4.  “ഫർഹാന താജ് പങ്കുവച്ച പോസ്റ്റ്…” mathrubhumi.com. मातृभूमि मलयालय न्यूज पेपर. मूल से 24 मई 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अक्टूबर 2021.
  5.  “50 प्रथम भारतीय महिलाओं में उल्लेखनीय नाम”hindisociety.in. हिन्दी सोसायटी. मूल से 7 अक्तूबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 फरवरी 2022.
  6.  “सामान्य ज्ञान की पुस्तकों में इनके जीवन पर प्रश्न”google.co.in/books. वार्षिकी 2021. अभिगमन तिथि 20 फरवरी 2020.
  7.  “शोधपूर्ण अंग्रेजी पुस्तक में फरहाना ताज की पुस्तकों के संदर्भ”google.co.in/books. A historico-political retrospection. अभिगमन तिथि 7 अप्रैल 2022.
  8.  “नाटक की शानदार प्रस्तुति”दैनिक अमर उजालाअमर उजाला. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2018.
  9.  “ऋषिकेश में नाटक का मंचन”आज का आदित्यwww.aajkaaditya.inमू से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2018.
  10.  “नाटक में इंसानियत की मिसाल पेश”vohnews.comvohnews.comमूल से 4 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जुलाई 2017.
  11.  “घर वापसी नाटक का मंचन”दैनिक जागरणदैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2019.
  12.  “नाटक ने दिया वेदों की ओर लौटने का संदेश”dailyhunt.indailyhunt.in. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2019.
  13.  “वेदों की ओर लौटने का संदेश दिया”वेबवार्ताwebvarta.comमूल से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2019.
  14.  “नाटक का मंचन”वाइरल सचwww.viralsach.onlineमूल से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अगस्त 2019.
  15.  “सुशांत लोक, हरियाणा में नाटक ने लोगों को किया भावुक”न्यूज अप टू डेटnewsup2date.comमूल से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 सितंबर 2018.
  16.  “वेदों की ओर लौटने को विवश कर गया नाटक”वीर अर्जुनवीर अर्जुन. अभिगमन तिथि 4 नवंबर 2019.
  17.  “फरहाना ताज के जीवन पर फिल्म”दैनिक जागरणदैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 25 अप्रैल 2016.
  18.  “बालीवुड के लिए कहानी लिखेंगी फरहाना ताज”dailyhunt.inडेयली हंट. अभिगमन तिथि 24 दिसंबर 2019.
  19.  “वालीवुड के लिए कहानी लेखन”newsganj.comन्यूजगंज. अभिगमन तिथि 24 दिसंबर 2019.
  20.  “मधु धामा को संस्कृति मनीषी सम्मान”अमर उजालाअमर उजाला. अभिगमन तिथि 10 फरवरी 2019.
  21.  “मधु धामा को संस्कृति मनीषी सम्मान”दैनिक जागरणदैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 10 फरवरी 2019.
  22.  “मधु धामा को संस्कृति मनीषी सम्मान”वेबवार्तावेबवार्ता. मूल से 23 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 फरवरी 2019.
  23.  “वेदों के संदेश दे गया नाटक”www.lnstarnews.comइंस्टर न्यूज्. अभिगमन तिथि 15 सितंबर 2019.
  24.  “साहित्यकार मधु धामा दिल्ली की शान पुरस्कार से सम्मानित”livehindustan.com. दैनिक हिन्दुस्तान. अभिगमन तिथि 24 मई 2022.
  25.  “मधु धामा को गोवा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित”amarujala.com. अमर उजाला. अभिगमन तिथि 24 मई 2022.
Scroll to Top