लेखिका : मधु धामा
शांता अयोध्या के राजा दशरथ की पुत्री एवं भगवान श्रीराम की बड़ी बहन थी। अब राम की बड़ी बहन कोई थी? तो क्या छोटी बहन न होगी? ऐसा भी कोई प्रश्न कर सकता है। हाँ श्रीराम की एक नहीं वरन दो बहनें थी, छोटी बहन कैकेयी के गर्भ से उत्पन्न हुई थीं, जिसका नाम कुकबी था।
हमारे देश में वाल्मीकि रामायण, कंबन रामायण, रामचरितमानस, अद्भुत रामायण, अध्यात्म रामायण और आनंद रामायण की चर्चा ज्यादा होती है। उक्त रामायणों का अध्ययन करने पर रामकथा से जुड़े कई नए तथ्यों की जानकारी मिलती है।
महर्षि वाल्मिकी द्वारा रचित रामायण में बालकांड में ही दशरथ पुत्री के बारे में उल्लेख आता है।
यह शांता की प्रामाणिक एवं सचित्र आत्मकथा है, लेकिन कुकबी के विषय में भी इसमें बताया गया है कि उनका विवाह संस्कार किनके साथ हुआ था और क्यों? रामकथा शृंखला के अंतर्गत प्रकाशित यह शांता की अपने आप में पूर्ण आत्मकथा है। इसमें अत्यंत आकर्षक दर्जनों चित्र भी दिए गए हैं।
पुस्तक यहां से खरीदें :
Hindi Sahitya Sadan
10/54, Desh Bandhu Gupta Rd, Central, Karol Bagh, New Delhi, Delhi, 110005
फ़ोन नंबर: 070656 18655
Hindi Sahitya Sadan
10/54, Desh Bandhu Gupta Rd, Central, Karol Bagh, New Delhi, Delhi, 110005
फ़ोन नंबर: 070656 18655