मटरगश्ती फिल्म्स के पास हैं नीरा आर्य की आत्मकथा के अधिकार
नई दिल्ली। यह नीरा आर्य की आत्मकथा है, जिस पर एक फिल्म का निर्माण प्रस्तावित है। मटरगश्ती फिल्म्स के निर्माता विशाल त्यागी ने भी बताया कि उनके पास नीरा आर्य की मूल आत्मकथा के फिल्मांकन के अधिकार हैं, इसलिए कोई अन्य उनके जीवन पर फिल्म का निर्माण नहीं कर सकता, क्योंकि अभी वह पब्लिक डोमेन में नहीं है।
उल्लेखनीय है कि नीरा आर्य (१९०२ – १९९८), आजाद हिन्द फौज में रानी झांसी रेजिमेंट की सिपाही थीं, जिन पर अंग्रेजी सरकार ने गुप्तचर होने का आरोप भी लगाया था। इन्हें ‘नीरा नागिनी’ के नाम से भी जाना जाता है। इनके भाई बसंतकुमार भी आजाद हिन्द फौज में थे। यह एक महान देशभक्त, साहसी एवं स्वाभिवानी महिला थीं, जिन्हें गर्व और गौरव के साथ याद किया जाता है। हैदराबाद की महिलाएं इन्हें पेदम्मा कहकर पुकारती थीं। नीरा आर्य के नाम पर एक राष्ट्रीय पुरस्कार भी स्थापित किया गया है। नीरा आर्य के जन्मस्थल खेकड़ा, बागपत में साहित्यकार तेजपालसिंह धामा एवं मधु धामा ने मिलकर व्यक्तिगत रूप से 70 लाख रुपए में नीरा आर्य स्मारक की स्थापना की है, जिसमें एक भव्य पुस्तकालय भी है। यहां उनकी प्रतिमा के साथ-साथ 300 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों की जनकारी भी संग्रहित की गई है।